जी हॉ। यदि किसी आवेदक को फ्लॉपी या डिस्केट या काम्पैक्ट डिस्क में सूचना प्राप्त
करनी है तो उसके लिए उसे रू0 50/- प्रति फ्लापी या डिस्केट या काम्पैक्ट डिस्क के लिये
जमा करना होगा। यदि आवेदक मुद्रित रुप में अभिलेखों की छायाप्रति प्राप्त करना चाहता
है तो उसे ऐसे मुद्रण का नियत मूल्य या प्रकाशन से उद्धरणों के लिये दो रुपये प्रतिपृष्ठ
की दर से शुल्क जमा करना होगा। यदि ए3 या ए4 आकार से बड़े आकार के पेपर की छायाप्रति
वाँछित है तो उसका वास्तविक व्यय जो राज्य लोक सूचना अधिकारी द्वारा बताया जाएगा, आवेदक
को अतिरिक्त शुल्क के रुप में जमा करना होगा। अतिरिक्त फीस जमा करने का तरीका भी वही
होगा जो आवेदन शुल्क जमा करने का है।